अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस नेताओं के लिए भी उत्सव जैसा था. देश के अलग-अलग हिस्सों में मंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, सांसद और विधायक योग के रंग में रंगे हुए दिखे. दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया. वहीं, गुजरात के अहमदाबाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह योग करते हुए नजर आए. इनके अलावा केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, शिवराज्य सिंह चौहान, जेपी नड्डा, धर्मेंद्र प्रधान, मनसुख मांडविया और सर्वानंद सोनोवाल ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और लोगों से योग को जीवन में अपनाने की अपील की.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी योगाभ्यास किया और फिटनेस का मंत्र दिया.
केरल के स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने तिरुवनंतपुरम में आयोजित समारोह में हिस्सा लिया और कहा कि योग जाति, धर्म और सभी तरह के भेदभाव से ऊपर है.