अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि अगर ईरान के साथ आखिरी डील नहीं हुई तो वॉशिंगटन होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर टोल लगा सकता है. उन्होंने कहा कि यह टोल वेस्ट एशिया इलाके में 'गार्जियन एंजेल के तौर पर दी गई सेवाओं' के लिए होगा. ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि वेस्ट एशिया में युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच हुए 14-सूत्रीय समझौता ज्ञापन (MoU) के तहत 60 दिन के सीजफायर पीरियड के दौरान ऐसा कोई चार्ज नहीं लगाया जाएगा. पोस्ट में लिखा था, 'सीज फायर पीरियड के दौरान 60 दिनों तक होर्मुज स्ट्रेट में कोई टोल (TOLL) नहीं होगा, और 60 दिन का समय खत्म होने के बाद भी कोई टोल (TOLL) नहीं होगा जब तक कि अमेरिका इसे लागू नहीं करे. आगे कहा कि यदि समझौता पूरा नहीं होता है तो अमेरिका पश्चिम एशिया के देशों पर गार्जियन एंजेल की भूमिका निभाने के लिए टोल लेगा.