'मस्त', 'मस्ती' और 'हंगामा' जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाले बॉलीवुड एक्टर आफताब शिवदासानी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी अपकमिंग फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के सेट से कई खास तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आफताब अपने को-स्टार्स अक्षय कुमार, परेश रावल, तुषार कपूर, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, जॉनी लीवर और फिल्म की पूरी टीम के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में फिल्म के सेट का खुशनुमा माहौल साफ दिखाई दे रहा है। आफताब ने एक बेहद खास फोटो भी शेयर की, जिसमें वे डायरेक्टर और कोरियोग्राफर अहमद खान के साथ नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर साल 1987 में फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के सेट पर ली गई है, जब दोनों चाइल्ड आर्टिस्ट थे। इसके अलावा उन्होंने प्रजेंट टाइम की एक तस्वीर भी पोस्ट की, जिसमें दोनों ने उसी पल को दोबारा क्रिएट किया है। ये तस्वीर उनकी पुरानी दोस्ती और मजबूत बॉन्डिंग को साफ शो कर रही है।
#AftabShivdasani #WelcomeToTheJungle #AkshayKumar #PareshRawal #SunielShetty #JackieShroff #JohnnyLever #TussharKapoor #AhmedKhan #FirozANadiadwala #Bollywood #BollywoodNews #UpcomingMovie #ActionComedy #WelcomeFranchise #MrIndia #Throwback #FilmSet #Entertainment #HindiCinema #ViralPost #MovieUpdate #IANS