Surprise Me!

फादर्स डे पर Soha Ali Khan का इमोशनल पोस्ट, पिता Mansoor Ali Khan Pataudi और पति Kunal Khemu के साथ शेयर कीं खास तस्वीरें

2026-06-21 1 Dailymotion

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान ने फादर्स डे के मौके पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बेहद खास और इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अपने पिता, पति और फादर इन लॉ के साथ जुड़ी कई खूबसूरत पलों की झलक दिखाई है। शेयर की गई पहली तस्वीर में उनके पति और एक्टर कुणाल खेमू अपनी बेटी इनाया नौमी खेमू को बारिश से बचाते नजर आ रहे हैं। इस प्यारे पल में पिता और बेटी का खूबसूरत रिश्ता साफ दिखाई देता है। दूसरी तस्वीर सोहा के बचपन की है, जिसमें वे अपने लेट फादर और इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मंसूर अली खान पटौदी के साथ नजर आ रही हैं। ये तस्वीर फादर एंड डॉटर के खास रिश्ते को बयां करती दिख रही है। वहीं तीसरी फोटो में पति कुणाल और बेटी इनाया की एक और क्यूट तस्वीर देखने को मिलती है, जिसमें दोनों के बीच का प्यार और मजबूत बॉन्ड साफ झलक रहा है।


#SohaAliKhan #FathersDay #KunalKemmu #InaayaNaumiKemmu #ViralPost #MansoorAliKhanPataudi #SharmilaTagore #RaviKemmu #SohaAliKhanPost #FathersDaySpecial #EmotionalPost #BollywoodNews #CelebrityPost #InstagramPost #FatherDaughterBond #FamilyPhotos #ThrowbackPicture #PataudiFamily #KunalKemmu #EntertainmentNews #BollywoodActress #FathersDayCelebration #IANS