Surprise Me!

मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर BMW का भीषण हादसा, 251 KMPH की रफ्तार का वीडियो मिला; 2 की मौत

2026-06-22 18 Dailymotion

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बदलापुर के पास मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार BMW कार के डिवाइडर से टकराने से बड़ा हादसा हो गया. दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कार चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसका इंजन लगभग 30 मीटर दूर जा गिरा. पुलिस को मृतकों में से एक के सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो मिला है, जिसमें हादसे से कुछ समय पहले कार को 251 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाते हुए रिकॉर्ड किया गया था. पुलिस को लापरवाही, ओवरस्पीडिंग और स्टंट ड्राइविंग की आशंका है। मामले की जांच जारी है और सभी तकनीकी सबूतों को खंगाला जा रहा है.