Surprise Me!

अस्पताल जाने वाले रास्ते पर 5 साल से टूटा नाली का स्लैब, ग्रामीणों ने उठाई मरम्मत की मांग

2026-06-22 0 Dailymotion

महराजगंज के विकासखंड मिठौरा क्षेत्र की ग्राम सभा हरिहरपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाले मुख्य मार्ग पर नाली का स्लैब पिछले करीब 5 वर्षों से टूटा पड़ा है।

बरसात में यह और भी खतरनाक हो जाता है, जिससे मरीजों, बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों के लिए हादसे का खतरा बना रहता है।

ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन और ग्राम पंचायत से जल्द समाधान की मांग की है।
.
|| Maharajganj News || Maharajganj || Hariharpur News
.
#Maharajganj #Hariharpur #Mithaura #BrokenSlab #RoadSafety