Surprise Me!

शिवसेना UBT के 6 बागी सांसद शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, शिंदे ने 'ऑपरेशन टाइगर' को बताया सफल

2026-06-22 3 Dailymotion

 महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) के छह बागी सांसद आज एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए. सोमवार को महाराष्ट्र के मंत्री प्रताप सरनाइक ने दावा किया था कि, उद्धव की शिवसेना से छह सांसद आज शिंदे की शिवसेना में शामिल हो जाएंगे. शिवसेना (यूबीटी) से एकनाथ शिंदे की पार्टी में शामिल होने वाले 6 बागी सांसदों में, संजय देशमुख (यवतमाल), संजय जाधव (परभणी), संजय दीना पाटिल (मुंबई उत्तर पूर्व), नागेश पाटिल-आष्टीकर (हिंगोली), ओमप्रकाश राजे निंबालकर (धाराशिव) और भाऊसाहेब वाकचौरे (शिरडी) शामिल हैं. पत्रकारों से बात करते हुए शिंदे ने कहा, "ये लोकसभा सदस्य अब उस असली शिवसेना में शामिल हो गए हैं, जो दिवंगत बालासाहेब ठाकरे की सीख का पालन करती है. चार साल पहले मैंने एक कड़ा कदम उठाया था और अब मैंने छक्का मारा है. (यह उन सांसदों की संख्या की ओर इशारा है, जिन्होंने पाला बदला है)."