Surprise Me!

WATCH VIDEO: गर्मी में बाघ को सूझी मस्ती, पानी में उतरकर छई छपा छई

2026-06-23 21 Dailymotion

लखीमपुर खीरी के दुधवा टाइगर रिजर्व से एक बेहद दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये वीडियो जंगल सफारी पर आए पर्यटकों ने बनाया है. वायरल वीडियो में बाघ भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए ताल में उतरकर पानी का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहा है. बता दें, दुधवा टाइगर रिजर्व में इन दिनों तापमान लगातार बढ़ रहा है. ऐसे में जंगल के विभिन्न हिस्सों में बनाए गए कृत्रिम और प्राकृतिक वॉटर होल वन्यजीवों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रहे हैं. वन विभाग की ओर से इन जलस्रोतों में नियमित रूप से पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है, ताकि वन्यजीवों को भीषण गर्मी में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. वहीं, दुधवा टाइगर रिजर्व के मुख्य वन संरक्षक और फील्ड डायरेक्टर डॉ. एच. राजा मोहन ने बताया, भीषण गर्मी के दौरान वन्यजीव स्वाभाविक रूप से पानी के स्रोतों के आसपास अधिक समय बिताते हैं. दुधवा में सभी वॉटर होल्स की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है और पर्याप्त जल उपलब्ध कराया जा रहा है.