Surprise Me!

ओडिशा में इंद्र देव को प्रसन्न करने की अनोखी परंपरा, बारिश की कामना में लड़के से लड़के की कराई गई शादी

2026-06-23 6 Dailymotion

ओडिशा के जयपुर जिले के गंभारिया गांव में बारिश की कामना को लेकर एक अनोखी परंपरा निभाई गई. स्थानीय लोगों ने ‘अंदिरा बिबाह’ नामक सांकेतिक विवाह समारोह आयोजित किया, जिसमें एक लड़के की शादी दूसरे लड़के से कराई गई. ग्रामीणों का मानना है कि इस परंपरा से वर्षा के देवता इंद्र प्रसन्न होते हैं और अच्छी बारिश होती है. मानसून की धीमी रफ्तार और इलाके में बारिश की कमी के बीच यह आयोजन किया गया। शादी में बारात, बैंड-बाजा, नृत्य और पारंपरिक भोज का भी आयोजन हुआ. गांव के लोगों का कहना है कि यह परंपरा वर्षों पुरानी है और सूखे जैसी स्थिति में इसे विशेष रूप से निभाया जाता है। यह अनोखा आयोजन पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.