Surprise Me!

कतर में गैस प्लाट में विस्फोट से 12 भारतीयों समेत 13 लोगों की मौत, परिवारों की मदद में जुटा दूतावास

2026-06-23 6 Dailymotion

दुनिया के सबसे बड़े ऊर्जा केंद्रों में से एक, कतर के 'रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी' में एक भीषण औद्योगिक हादसा हुआ है। बरजान गैस सप्लाई फैसिलिटी में हुए एक जोरदार धमाके ने ना सिर्फ कतर को हिला दिया है, बल्कि भारत में भी मातम पसर गया है। कतर के ऊर्जा मंत्रालय और दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने पुष्टि की है कि इस भयावह हादसे में 12 भारतीय नागरिकों की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई है।