लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड में 15 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद अब सियासत तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया है, जबकि सरकार दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दे रही है। इस बीच FSL टीम जांच में जुटी है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2 सदस्यीय SIT का गठन कर 7 दिन में रिपोर्ट मांगी है।