Surprise Me!

होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा बयान, कहा- अब पहले जैसी स्थिति नहीं; अमेरिका पर भरोसा नहीं

2026-06-23 3 Dailymotion

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबफ ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य अब पहले जैसी स्थिति में नहीं लौटेगा और इस अहम समुद्री मार्ग की निगरानी ईरान अपने तरीके से करेगा. उन्होंने अमेरिका पर अविश्वास जताते हुए कहा कि तेहरान वाशिंगटन पर भरोसा नहीं करता. दूसरी ओर डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान अंतरराष्ट्रीय जांच की तैयारी कर रहा है, जिसे ईरान ने खारिज कर दिया है. अमेरिका ने ईरानी तेल पर कुछ पाबंदियों में 60 दिन की राहत दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कतर के जरिए ईरान को मानवीय सहायता के लिए अरबों डॉलर तक की फंडिंग की योजना पर भी काम चल रहा है.