Surprise Me!

उत्तराखंड में चार दिन बाद थमा नगरासू गुरुद्वारा विवाद, मामले की होगी जांच

2026-06-23 13 Dailymotion

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में नगरासू स्थित गुरुद्वारा साहिब में तनावपूर्ण घटनाक्रम आखिरकार समाप्त हो गया. चार दिनों तक चर्चा और चिंता का विषय बने इस प्रकरण का समाधान संवाद एवं आपसी सहमति के माध्यम से निकला. गुरुद्वारे की छत पर डटे निहंग सिख मंगलवार की शाम नीचे उतर आए और बाद में बुलेट पर सवार होकर अपने धार्मिक जयघोषों के साथ वहां से रवाना हो गए. बता दें कि नगरासू गुरुद्वारा विवाद ने पिछले चार दिनों से पूरे जिले समेत प्रदेशभर में सुर्खियां बटोरीं. शनिवार यानी 20 जून को निहंग सिख गुरुद्वारा परिसर में पहुंचे और घटनाक्रम ने देखते ही देखते विवाद का रूप ले लिया. इसके बाद गुरुद्वारे की छत पर डटे निहंग सिखों और प्रशासन के बीच गतिरोध बना रहा, जिससे स्थानीय लोगों में भी असमंजस और चिंता का माहौल बना रहा.