मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनके परिवार पर सबसे बड़ा जमीन घोटाले का आरोप लगा है। प्रदेश कांग्रेस ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उनके परिवार और उनसे जुड़ी कंपनियों द्वारा उज्जैन एवं आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर भूमि खरीद के मामले में कई सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री ने पद पर रहते हुए प्रदेश की सेवा करने के बजाय, अपने और अपने परिवार की सेवा की है। इन आरोपों के बाद मध्य प्रदेश की सियासत में इस वक्त सबसे बड़ा भूचाल आ चुका है। मुख्यमंत्री मोहन यादव विपक्ष के सीधे निशाने पर हैं।
#MohanYadav #MadhyaPradesh #MPPolitics #Ujjain #PoliticalControversy #Congress #BJP #LandScam #LandDeal #BreakingNews #IndianPolitics #PoliticalCrisis #OppositionAttack #CorruptionAllegations #MPNews #UjjainNews #PoliticalDebate #LatestNews #StatePolitics #Governance