नई दिल्ली : फुटबॉल की दुनिया में गोल मशीन के नाम से मशहूर पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने उज्बेकिस्तान के खिलाफ दो गोल किया। इसके साथ ही क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक विश्व रिकॉर्ड बना दिया। रोनाल्डो 6 विश्व कप में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ ही रोनाल्डो विश्व कप में पुर्तगाल की तरफ से सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।