8th Pay Commission पर आई सबसे बड़ी खुशखबरी, क्या जल्द होगा सैलरी हाइक का ऐलान? | Oneindia Hindi
देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। 8वें वेतन आयोग ने सैलरी और भत्तों में संशोधन करने की दिशा में अपनी कार्यवाही को सुपरफास्ट मोड पर डाल दिया है।
इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, सुरक्षित और तेज बनाने के लिए एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया गया है। जस्टिस रंजना देसाई की अध्यक्षता वाले इस आयोग ने सभी विभागों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे 30 जून तक हर हाल में कर्मचारियों का पूरा ब्योरा इस पोर्टल पर अपलोड कर दें। आयोग ने साफ कर दिया है कि किसी भी तरह का ऑफलाइन कागजी दस्तावेज स्वीकार नहीं किया जाएगा, जिससे करोड़ों आंकड़ों का मिलान बिना किसी मानवीय गलती के डिजिटल माध्यम से बेहद तेजी से पूरा किया जा सके।
30 जून की यह डेडलाइन इस बात का साफ संकेत है कि 8वां वेतन आयोग अब केवल सुझाव लेने वाले दौर से आगे बढ़कर विस्तृत डेटा एनालिसिस (Detailed Analysis) के चरण में पहुंच चुका है। मंत्रालयों और विभिन्न विभागों से मिलने वाला यही वित्तीय डेटा आने वाले समय में केंद्रीय कर्मचारियों के नए वेतन ढांचे, फिटमेंट फैक्टर और सैलरी हाइक का असली आधार बनेगा। इस कदम के बाद से ही केंद्रीय कर्मचारियों के बीच भारी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
About the Story:
In a major relief for lakhs of central government employees and pensioners, the 8th Pay Commission, headed by Justice Ranjana Desai, has fast-tracked the salary and allowance restructuring process. The commission has launched a dedicated online portal and set a strict deadline of June 30 for all central ministries and departments to upload employees' administrative and financial data.
#8thPayCommission #CentralGovernmentEmployees #SalaryHikNews #ModiGovernment
~HT.318~PR.514~ED.276~GR.508~VG.HM~