Surprise Me!

FIFA World Cup 2026: घाना का बेहतरीन प्रदर्शन, इंग्लैंड को गोलरहित ड्रॉ पर रोका

2026-06-24 8 Dailymotion

नई दिल्ली : फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप एल में इंग्लैंड और घाना के बीच खेला गया मुकाबला गोलरहित ड्रॉ पर खत्म हुआ। घाना के डिफेंस ने मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और इंग्लैंड को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया। अंत में दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा। इस ड्रॉ के बाद ग्रुप एल में इंग्लैंड और घाना की स्थिति मजबूत हो गई है। दोनों टीमें अपने आखिरी ग्रुप मैच में क्रमशः पनामा और क्रोएशिया का सामना करेंगी। इन मुकाबलों में सिर्फ एक अंक हासिल करने पर भी दोनों टीमों का राउंड ऑफ 32 में पहुंचना लगभग तय हो जाएगा।