पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के वीडियो के मामले पर बीजेपी ने बुधवार को आरोप लगाया कि फोरेंसिक सबूतों से छेड़छाड़ की एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। गुरुग्राम पुलिस की ओर से दो लोगों की गिरफ्तारी के बाद इसका खुलासा हुआ है। एक फोरेंसिक एक्सपर्ट की शिकायत के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फोरेंसिक एक्सपर्ट की ओर से दावा किया गया कि पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने एक 'आपत्तिजनक' वीडियो क्लिप से जुड़ी फोरेंसिक रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की थी। जिसके बाद सीएम मान की कथित वायरल वीडियो का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।
#BhagwantMann #PunjabCM #PunjabPolitics #ViralVideo #ForensicReport #EvidenceTampering #GurugramPolice #PunjabPolice #BJP #AAP #PoliticalControversy #BreakingNews #PunjabNews #HaryanaNews #IndianPolitics #LatestNews #Investigation #VideoCase #NewsUpdate #TrendingNews