मुंबई, महाराष्ट्र: बॉलीवुड एक्टर रजत बेदी ने अपने बर्थडे के खास मौके पर IANS के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि इस साल का बर्थडे सेलिब्रेशन उनके लिए बेहद खास है और उन्हें लगा कि इस खुशी को मीडिया के साथ जरूर सेलिब्रेट करना चाहिए। बातचीत के दौरान एक्टर ने अपने करियर की दूसरी पारी को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के बाद लोगों ने उन्हें बहुत प्यार दिया है और वो अपने फैंस से वादा करते हैं कि वह उन्हें निराश नहीं करेंगे। राजत ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए कहा कि वो जल्द ही कुछ एक्साइटिंग प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं, जिनमें उनके किरदार अब तक के निभाए गए रोल्स से काफी अलग और नए होंगे। आखिर में उन्होंने फैंस से प्यार के लिए शुक्रिया कहा।
#RajatBedi #RajatBediBirthday #RajatBediInterview #BirthdayCelebration #BollywoodNews #EntertainmentNews #UpcomingProjects #SecondInnings #IANSInterview #BadsOfBollywood #CelebrityNews #BollywoodActor