उत्तर प्रदेश के पारंपरिक और स्थानीय व्यंजनों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए एक जनपद एक व्यंजन यानी ODOC योजना की शुरुआत की गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य हर ज़िले की विशिष्ट खानपान विरासत को नया बाज़ार, नई पहचान और नए अवसर उपलब्ध कराना है. ODOC योजना के तहत लखनऊ ज़िले से आम आधारित उत्पाद, रेवड़ी और चाट का चयन किया गया है. वर्षों से इन पारंपरिक व्यंजनों को तैयार करने वाले स्थानीय कारोबारियों में इससे नया उत्साह दिखाई दे रहा है.
ODOC योजना की वजह से लखनऊ में आम से बने उत्पाद, चाट और रेवड़ी की मांग में पहले की तुलना में वृद्धि हुई है. शहर की प्रसिद्ध पंडित जी की चाट की चौथी पीढ़ी इस योजना को लेकर उत्साहित है। वहीं, शहर की प्रसिद्ध रेवड़ी की मांग भी बढ़ी है.