लैटिन अमेरिकी देश वेनेजुएला में गुरुवार को लगातार दो शक्तिशाली भूकंप आने से भारी तबाही मच गई... अधिकारियों और निगरानी एजेंसियों के अनुसार इन भूकंपों से राजधानी कराकास समेत कई क्षेत्रों में इमारतें ढह गईं और काफी ज्यादा नुकसान हुआ है... बताया जा रहा है कि ये पिछले 100 वर्षों में वेनेजुएला में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप है... अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक पहला भूकंप 7.1 तीव्रता का था.... ये भूकंप जमीन से केवल 13 किलोमीटर की उथली गहराई पर आया, जिसके कारण इसका असर बड़े क्षेत्र में महसूस किया गया... और फिर कुछ ही सेकेंड बाद 7.5 तीव्रता का भूकंप आया।