Surprise Me!

निर्जला एकादशी: हिण्डौनसिटी के खाटू श्याम मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब

2026-06-25 16,841 Dailymotion

हिण्डौनसिटी. निर्जला एकादशी के अवसर पर शहर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मोहन नगर स्थित खाटू श्याम मंदिर में मंगला आरती से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। मंदिर के आसपास के क्षेत्र में मेले जैसा नजारा बन गया, जहां जय श्रीश्याम के जयकारों से पूरा माहौल गुंजायमान रहा। दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से महिला-पुरुष डीजे के साथ पदयात्रा करते हुए मंदिर पहुंचे। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी संख्या होने के कारण मंदिर क्षेत्र के रास्ते जाम हो गए। भीड़ के कारण मंदिर का हॉल श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। सीढ़ियों से लेकर मंदिर के बाहर तक भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने के कारण व्यवस्था में लगे सेवक मंडल को दर्शन हॉल के द्वार बार-बार बंद करने पड़े ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और सुचारु दर्शन हो सकें। निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए भक्तों में अपार उत्साह देखा गया।