Surprise Me!

अरुणाचल में कुदरत का कहर, बादल फटा, तीन लोग लापता, कई घर बहे

2026-06-25 2 Dailymotion

अरुणाचल प्रदेश के केयी पैन्योर जिले में लगातार बारिश के कारण बुधवार सुबह अचानक बाढ़ आ गई. इससे निचले इलाकों में पानी भर गया और 18 घरों को नुकसान पहुँचा. साथ ही, नेशनल हाईवे पर भूस्खलन से गाड़ियों की आवाजाही रुक गई और कई लोग फंस गए. राज्य आपदा प्रबंधन सचिव दानी सुलू ने बताया कि यजाली सर्कल के तहत पूसा के पास नीपको प्रोजेक्ट कॉलोनी में अचानक आई बाढ़ के कारण तीन लोग लापता हो गए. उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण बन रही एक रिटेनिंग वॉल (सुरक्षा दीवार) गिर गई और कॉलोनी व उसके आस-पास के निचले रिहायशी इलाकों में भारी मात्रा में पानी भर गया.अरुणाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा के पास नेशनल हाईवे 315 के आसपास कई जगहों पर लैंडस्लाइड हुई. बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में जॉयपुर के पास नेशनल हाईवे का हिस्सा और अरुणाचल प्रदेश के तिरप में एनएच 315 (A) का देउमाली-कुंसा कनेक्टिंग पॉइंट लैंडस्लाइड से प्रभावित हुआ. मायानगरी मुंबई में मानसून 2026 के चलते भारी बारिश हो रही है. ताजा जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात काफी बारिश हुई है. इस वजह से कई जगह जलजमाव हो गया है. जगहों पर बारिश का पानी भरने से लोगों को काफी समस्याएं हो रही हैं.