राम मंदिर में कथित चंदा चोरी पर सियासत जारी है। लखनऊ पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। केजरीवाल ने कहा कि इन लोगों ने भगवान राम की पादुका चोरी कर ली, हार चोरी कर लिया, दीपक चोरी कर लिए, गहने चोरी कर लिए, हीरे जवाहरात चोरी कर लिए, भगवान पर होने वाला चढ़ावा चोरी कर लिया। वहीं AAP सांसद संजय सिंह ने SIT को सबूत सौंपे हैं और कई गंभीर आरोप लगाए हैं।