Surprise Me!

अरुणाचल प्रदेश में फ्लैश फ्लड में 50 घर बहे, एयर फोर्स ने संभाला मोर्चा, भूस्खलन और खराब मौसम ने बढ़ाईं मुश्किलें

2026-06-25 4 Dailymotion

अरुणाचल प्रदेश के केयी पान्योर जिले में भारी बारिश के अचानक आई फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचाई है. आसमानी आफत में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 4 लोग लापता बताए जा रहे हैं. यहां फ्लैश फ्लड में 50 से ज्यादा घर बह गए हैं. मुश्किल में फंसे लोग मदद की गुहार लगा रहे हैं. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अरुणाचल प्रदेश सरकार ने तुरंत इमरजेंसी हवाई सहायता शुरू की. राज्य सरकार ने प्रभावित इलाकों में व्यापक पैमाने पर राहत और बचाव का काम शुरू किया. लेकिन भारी भूस्खलन और खराब मौसम की वजह से राहत और बचाव को काम में बाधा पहुंच रही है. भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है.. जिसके कारण जिला मुख्यालय तक जाने वाले रास्ते बंद हो गए. ऐसे में प्रभावित इलाकों तक पहुंचना मुश्किल हो गया. ऐसे में एयरफोर्स ने विशेष अभियान चलाकर ईटानगर कैपिटल रीजन से SDRF के जवानों और राहत सामग्री को हवाई मार्ग से पिटापूल पहुंचाया.