हर साल 25 जून को बीजेपी 'संविधान हत्या दिवस' के रूप में मनाती है। प्रधानमंत्री ने X पर लिखा- संविधान हत्या दिवस आज हमें उस काले दौर की याद दिला रहा है, जब भारतीय लोकतंत्र को बुरी तरह से कुचला गया था। वहीं मुख्यमंत्री योगी से लेकर जेपी नड्डा तक ने कांग्रेस को घेरा। वहीं सपा का कहना है कि देश कभी भी कांग्रेस को इमरजेंसी के लिए माफ नहीं करेगा और आज भी सवाल पूछे जा रहे हैं, सवाल पूछे जाने चाहिए।