फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गोरखपुर से चंडीगढ़ जा रही डबल डेकर बस ट्रेलर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में 60 से अधिक यात्री सवार थे। हादसे में 25 यात्री घायल हुए हैं, जबकि 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। शुरुआती आशंका है कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण ये हादसा हुआ।