Surprise Me!

E-Zero FIR लागू करने की तैयारी तेज, ₹10 लाख से ज्यादा की साइबर ठगी पर अब तुरंत होगी डिजिटल FIR

2026-06-26 1 Dailymotion

साइबर अपराधों पर तेजी से कार्रवाई के लिए केंद्र सरकार देशभर में E-Zero FIR प्रणाली लागू करने की तैयारी कर रही है. इस व्यवस्था के तहत ₹10 लाख या उससे अधिक की ऑनलाइन वित्तीय ठगी की शिकायत 1930 हेल्पलाइन या नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर दर्ज होते ही स्वतः डिजिटल FIR दर्ज हो जाएगी. इसकी प्रमाणित कॉपी शिकायतकर्ता को ईमेल और व्हाट्सएप पर भेजी जाएगी, जबकि संबंधित बैंक और पुलिस को तुरंत अलर्ट मिलेगा ताकि ठगी की रकम फ्रीज की जा सके. शिकायतकर्ता को तीन दिनों के भीतर संबंधित साइबर थाने में जाकर दस्तावेजों और बयान का सत्यापन कराना होगा. विशेषज्ञों का मानना है कि इससे साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई और पीड़ितों को राहत मिलने की संभावना बढ़ेगी.