Surprise Me!

ईरान ने NATO देशों पर साधा निशाना, होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर हमला; हिजबुल्लाह ने भी इजराइल को दी चेतावनी

2026-06-26 0 Dailymotion

ईरान ने अमेरिका और इजराइल के साथ सैन्य कार्रवाई में कथित सहयोग को लेकर कुछ NATO सदस्य देशों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने कहा कि जिन देशों ने इस अभियान में सहयोग किया, उन्हें इसकी जवाबदेही स्वीकार करनी चाहिए. इसी बीच, होर्मुज स्ट्रेट के पास ओमान तट के निकट एक व्यावसायिक जहाज पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ, जिससे जहाज के ब्रिज को नुकसान पहुंचा, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ. दूसरी ओर, हिजबुल्लाह प्रमुख नईम कासिम ने अमेरिका-ईरान समझौते को इजराइल और अमेरिका की हार बताते हुए इजराइली सेना से बिना शर्त लेबनान छोड़ने की मांग की और लेबनान सरकार से बाहरी दबाव का विरोध करने की अपील की.