Surprise Me!

मुंडका में सेप्टिक टैंक में दम घुटने से तीन मजदूरों की मौत, फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही उजागर

2026-06-26 22 Dailymotion

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के मुंडका औद्योगिक इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक फैक्ट्री के सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पहले मजदूर को बचाने के लिए दूसरा व्यक्ति टैंक में उतरा, लेकिन वह भी गैस की चपेट में आ गया और अंदर फंस गया. तीनों मृतक सुल्तानपुरी की इंद्र कॉलोनी के रहने वाले थे.सफाई के दौरान मजदूरों को किसी भी तरह के सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे, जिसके चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ.आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही और सुरक्षा इंतजामों की कमी के चलते तीन मजदूरों को अपनी जान गंवानी पड़ी.