Surprise Me!

Birthday Special: 41 के हुए Arjun Kapoor, ऐसे बनाई फिल्मी दुनिया में अपनी खास पहचान

2026-06-26 23 Dailymotion

बॉलीवुड फेमस एक्टर अर्जुन कपूर आज अपना 41st बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 26 जून 1985 को मुंबई में मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर और लेट मोना शौरी कपूर के घर हुआ था। उनकी एक बहन अंशुला कपूर हैं। जब महज अर्जुन सिर्फ 11 साल के थे, तब उनके पेरेंट्स अलग हो गए। इसके बाद बोनी कपूर ने लेट एक्ट्रेस श्रीदेवी से शादी की। श्रीदेवी और बोनी कपूर की दो बेटियां हैं, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर । हालांकि, साल 2018 में श्रीदेवी की डेथ के बाद अर्जुन के अपनी सौतेली बहनों जाह्नवी और खुशी के साथ रिश्ते काफी मजबूत हो गए। अर्जुन कपूर की फैमिली लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी रही है। उनके दादा सुरिंदर कपूर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता थे, जबकि वेटरन एक्टर अनिल कपूर और संजय कपूर उनके चाचा हैं। साल 2012 में अर्जुन कपूर ने 'इश्कजादे' से बॉलीवुड में बतौर एक्टर डेब्यू किया। उनकी पहली ही फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया। इसके बाद उन्होंने कई सफल फिल्मों में काम किया।