Surprise Me!

देहरादून में प्रशासन से वार्ता के बाद निहंग लौटने को राजी, बैरिकेड हटाकर घुसने के बाद देर रात बनी सहमति

2026-06-26 3 Dailymotion

पंजाब से उत्तराखंड कूच के लिए निकले निहंगों और देहरादून पुलिस-प्रशासन के बीच कई घंटों की वार्ता के बाद मामला शांत हो गया. कुछ निहंग पांवटा साहिब में बैरिकेड हटाकर देहरादून पहुंच गए थे, जिन्हें बाद में रेसकोर्स गुरुद्वारे में अधिकारियों ने बातचीत के लिए बुलाया. लंबी चर्चा के बाद सभी निहंग वापस पांवटा साहिब लौटने पर सहमत हो गए. यह पूरा घटनाक्रम चमोली के कर्णप्रयाग में निहंगों और स्थानीय लोगों के बीच हुई मारपीट तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के विरोध से जुड़ा है. पुलिस ने पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी. प्रशासन का कहना है कि बातचीत के जरिए स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से नियंत्रित कर लिया गया है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है.