राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट के प्रमुख सदस्य अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफों के बाद विपक्ष ने बीजेपी और राम मंदिर ट्रस्ट पर तीखे सवाल उठाए हैं। संजय राउत ने पूरे ट्रस्ट पर FIR की मांग की, जबकि सपा और आरजेडी ने भी बीजेपी सरकार को निशाने पर लिया। दूसरी ओर बीजेपी का कहना है कि SIT निष्पक्ष जांच कर रही है और दोषियों पर कार्रवाई होगी।