Surprise Me!

Jaisalmer: ग्रीष्मकालीन तैराकी शिविर: प्रतिभागियों में तैराकी सीखने को लेकर दिख रहा उत्साह

2026-06-26 130 Dailymotion

जैसलमेर. बेरा मार्ग स्थित ग्रीष्मकालीन तैराकी प्रशिक्षण शिविर में बालक और बालिका वर्ग के 60 से अधिक प्रतिभागी तैराकी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। ग्रीष्मावकाश के दौरान 21 जून से शुरू हुए इस शिविर में प्रतिदिन उत्साह, अनुशासन और सीखने की ललक का वातावरण देखने को मिल रहा है। मुख्य प्रशिक्षक दिलीप चूरा ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर 29 जून तक संचालित होगा। शिविर में प्रशिक्षक कांता व्यास भी प्रतिभागियों को तैराकी की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दे रही हैं। प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागी तैराकी की बुनियादी और उन्नत तकनीकों का अभ्यास कर रहे हैं। नियमित प्रशिक्षण से उनमें आत्मविश्वास बढ़ने के साथ-साथ शारीरिक क्षमता और जल सुरक्षा संबंधी समझ भी विकसित हो रही है। ग्रीष्मकालीन अवकाश का सदुपयोग करते हुए बड़ी संख्या में बच्चे इस प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षक चूरा ने बताया कि शिविर प्रतिभागियों के लिए तैराकी कौशल विकसित करने के साथ स्वास्थ्य, अनुशासन और आत्मविश्वास को मजबूत करने का माध्यम बन रहा है।