टेलीविजन और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना बहुत जल्द अपने पहले बच्चे का दुनिया में वेलकम करने वाली हैं। इस बीच एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और लगातार अपने मैटरनिटी पीरियड की खूबसूरत झलकियां फैंस के साथ शेयर करती दिख रही हैं। हाल ही में करिश्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर पति वरुण बंगेरा के साथ कुछ बेहद दिलचस्प और क्रिएटिव तस्वीरें पोस्ट की हैं। शेयर की गई तस्वीरों में इस कपल का एक बेहद अनोखा और क्रिएटिव अंदाज देखने को मिल रहा है। दरअसल, इन तस्वीरों को इस तरह क्लिक किया गया है कि फ्रेम में पति वरुण बंगेरा का चेहरा और करिश्मा का बेबी बंप नजर आ रहा है। पहली नजर में इन तस्वीरों को देखकर ऐसा मालूम होता है जैसे करिश्मा की बॉडी वरुण से जुड़ी हो या वरुण खुद प्रेग्नेंट हों! तस्वीर में वरुण बंगेरा बेसबॉल कैप और सनग्लासेस लगाए कूल लुक में दिख रहे हैं, वहीं करिश्मा ने अपना चेहरा छिपाया हुआ है और वो ग्रे टी-शर्ट और ब्लैक पैंट में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं।