Surprise Me!

एस जयशंकर ने दुनिया में तेजी से हो रहे सशस्त्रीकरण पर जताई चिंता, कहा, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग जरूरी

2026-06-26 6 Dailymotion

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दुनिया में बहुत तेजी से हो रहे सशस्त्रीकरण और बढ़ते संघर्ष पर चिंता जताई. दक्षिण कोरिया के सियोल में आयोजित जेजू फोरम फॉर पीस एंस प्रोस्पेरिटी में जयशंकर ने इस चिंता से दुनिया को आगाह कराया. उन्होंने कहा कि दुनिया आज तेज सशस्त्रीकरण का सामना कर रही है. दुनिया आज अधिक शस्त्रीकरण, अधिक जोखिम लेने और सोशल मीडिया युग के अनुकूल राजनीति देख रही है. क्षमताओं का इस्तेमाल भी कम झिझक के साथ किया जा रहा है. तकनीक में प्रगति खुद ही ऐसी खूबियों को बढ़ावा दे रही है, क्योंकि कुछ लोगों के हितों को खुले तौर पर प्राथमिकता दी जा रही है, इसलिए बहुतों पर पड़ने वाले खर्च पर कम ध्यान दिया जा रहा है.

आगे उन्होंने इस समस्या का समाधान भी बताया और कहा कि अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के जोखिम को कम करके और उत्पादन और सप्लाई चेन में विविधता लाकर मजबूती और बैकअप तैयार करना जरूरी है. इससे आर्थिक क्षेत्र में 'बंधक बनाने' जैसी स्थितियों को सीमित किया जा सकेगा