Surprise Me!

US Air Strike Iran: अमेरिका का ईरान पर भीषण हवाई हमला, बौखलाया ईरान, अब मचेगी तबाही! World War 3?

2026-06-27 22 Dailymotion

US Air Strike: अमेरिका ने Iran पर किया भीषण हवाई हमला, Donald Trump के इस कदम से क्या छिड़ेगा युद्ध? | Oneindia Hindi
मध्य पूर्व में एक बार फिर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। अमेरिका ने ईरान के भीतर कई महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों, मिसाइल भंडारों और ड्रोन स्टोरेज पर ताबड़तोड़ हवाई हमले किए हैं।

मध्य पूर्व (Middle East) से इस समय की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, जहाँ अमेरिका ने ईरान के भीतर कई सैन्य ठिकानों पर बड़े हवाई हमले (Air Strikes) किए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने होरमुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के पास क़ेश्म द्वीप के आसपास मौजूद ईरान के मिसाइल भंडारों, ड्रोन स्टोरेज और तटीय रडार ठिकानों को निशाना बनाया है। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब एक दिन पहले ही सिंगापुर के एक मालवाहक जहाज़ पर ड्रोन हमला हुआ था, जिसका आरोप अमेरिका ने ईरान की 'इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स' (IRGC) पर लगाया है।

दरअसल, पूरा विवाद 25 जून को शुरू हुआ जब सिंगापुर का कंटेनर जहाज़ 'एमवी एवर लवली' (MV Ever Lovely) ओमान के तट के पास से गुजर रहा था और उस पर ड्रोन से हमला किया गया। इस हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) ने सख्त चेतावनी दी थी। चौंकाने वाली बात यह है कि यह भीषण सैन्य टकराव अमेरिका और ईरान के बीच 17 जून को हुए 14 सूत्रीय शांति समझौते के महज कुछ ही दिनों बाद हुआ है, जिससे अब दोनों देशों के बीच हुआ युद्धविराम (Ceasefire) तकनीकी रूप से खतरे में आ गया है।

ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने इन हमलों को संधि का खुला उल्लंघन बताते हुए अमेरिका को बेहद गंभीर परिणाम भुगतने और व्यापक जवाबी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। इस ताज़ा सैन्य कार्रवाई के बाद वैश्विक ऊर्जा बाज़ारों (Global Oil Market) और अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार में हड़कंप मच गया है, क्योंकि स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ दुनिया के लगभग 20 प्रतिशत तेल व्यापार का प्रमुख समुद्री मार्ग है। देखिए हमारी यह विशेष रिपोर्ट और समझिए कि क्या यह तनाव किसी बड़े वैश्विक महायुद्ध का रूप ले लेगा।

About the Story:
Tensions in the Middle East have escalated drastically after the US military launched targeted airstrikes against Iranian military installations, drone storage, and missile facilities near the Strait of Hormuz. Following a drone attack on the Singapore-flagged cargo ship MV Ever Lovely, US President Donald Trump ordered retaliation, threatening the newly signed 14-point ceasefire agreement between Washington and Tehran.

#USAirStrike #USvsIran #StraitOfHormuz #DonaldTrump #OneindiaHindi

~HT.318~ED.276~PR.514~GR.510~VG.HM~