भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बड़ा बयान दिया है। रुबियो ने कहा कि भारत और अमेरिका के रिश्ते पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हैं और लंबे समय से लंबित ट्रेड डील अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अगले साल संभावित भारत यात्रा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके मजबूत व्यक्तिगत संबंध और भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका की भी खुलकर तारीफ की।