अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। अब रामलला की दिव्य प्रतिमा के शिल्पकार अरुण योगीराज ने भी इस पूरे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह घटना हर रामभक्त की आस्था को ठेस पहुंचाने वाली है। साथ ही उन्होंने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की और कहा कि मंदिर के बढ़ते दायरे के साथ व्यवस्था की कमियों का कुछ लोगों ने गलत फायदा उठाया।