नई दिल्ली : फीफा विश्वकप 2026 के ग्रुप एच के सऊदी अरब और केप वर्डे के मुकाबले में केप वर्डे ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। केप वर्डे ने सऊदी अरब के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ के साथ ही फीफा वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट स्टेज में पहुंचकर इतिहास रच दिया है। वह विश्वकप में ग्रुप में बिना कोई मैच हारे नॉकआउट राउंड में पहुंचने वाली तीसरी अफ्रीकी टीम बन गई है।