सोनिया गांधी ने गाजा के मामले में भारत सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। सोनिया गांधी ने कहा कि मोदी सरकार की चुप्पी सिर्फ नैतिक रूप से गलत नहीं, बल्कि राष्ट्रीय हितों के लिहाज से भी समझ से परे है। सोनिया गांधी के बयान पर बीजेपी ने तीखा वार किया है और पूछा है कि सोनिया गांधी बांग्लादेशी हिंदुओं पर चुप क्यों हैं?