Surprise Me!

केरल: कोझिकोड में एक पिता ने बनाया अपने बेटे की शादी के लिए अनोखा निमंत्रण पत्र, स्लेट और चॉक का किया इस्तेमाल

2026-06-27 2 Dailymotion

वे केरल में कोझिकोड जिले के नडाक्कावु में रहते हैं. उनका घर कई तरह के पुरस्कारों और प्रमाण पत्रों से भरा हुआ है. इनमें 2024 में शादी के निमंत्रण पत्रों के सबसे बड़े संग्रह के लिए मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का अवॉर्ड भी शामिल है, लेकिन एम. के. लतीफ अपने बेटे की शादी के लिए एक अनोखा कार्ड बनाना चाहते थे. जब वे आइडिया ढूंढ रहे थे, तो राजस्थान की यात्रा के दौरान उन्हें साधारण स्लेट और चॉक दिखे. बस फिर क्या था, उन्होंने अगले महीने होने वाली अपने बेटे की शादी के निमंत्रण पत्र के लिए इसे खास अंदाज में इस्तेमाल करने का फैसला किया. इस निमंत्रण पत्र के बारे में वो कहते हैं कि आजकल शायद ही कोई शादी के निमंत्रण पत्र छपवाता है. ज्यादातर निमंत्रण अब व्हाट्सएप, फेसबुक और दूसरे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म के जरिए डिजिटल फॉर्मेट में भेजे जाते हैं. आजकल ज्यादातर लोग मेहमानों को इसी तरह बुलाते हैं. पुराने तरीकों को सम्मान देने के लिए, मैंने निमंत्रण पत्र के तौर पर लकड़ी की यह स्लेट बनाई. इसे बनाने में मुझे कुल मिलाकर लगभग दो महीने लगे, सामान खरीदने से लेकर इसे यहां लाने और आखिर में सब कुछ प्रिंट करवाने तक. यह काफी भारी है. इसका वजन लगभग 800 ग्राम है.