Surprise Me!

Bengal UCC Bill: पश्चिम बंगाल विधानसभा में आएगा UCC विधेयक? क्या Suvendu Adhikari रचेंगे इतिहास?

2026-06-27 29 Dailymotion

Bengal UCC Bill: पश्चिम बंगाल विधानसभा में सोमवार को आएगा UCC विधेयक? क्या Suvendu Adhikari रचेंगे इतिहास? | Oneindia Hindi
पश्चिम बंगाल की सियासत में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर एक ऐसा भूचाल आ गया है, जिसने राज्य से लेकर देश की राजनीति तक में भारी हलचल मचा दी है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की सरकार सोमवार को विधानसभा में बड़ा कदम उठाने जा रही है।

पश्चिम बंगाल की राजनीति (West Bengal Politics) में इस समय यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर एक अभूतपूर्व सियासी संग्राम छिड़ गया है। राज्य की नवनिर्वाचित सरकार विधानसभा के मौजूदा सत्र में UCC से जुड़ा एक ऐतिहासिक विधेयक पेश करने की पूरी तैयारी में है। विधानसभा अध्यक्ष रथिंद्र बोस (Rathindra Bose) की अध्यक्षता में हुई बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की हाई-लेवल बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि UCC विधेयक का मसौदा (Draft) सभी विधायकों को आधिकारिक ईमेल के जरिए एडवांस में उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके बाद सोमवार को सदन के पटल पर इस पर बेहद तीखी और विस्तृत चर्चा की जाएगी।


About the Story:
Political temperatures have soared in West Bengal as the state assembly gears up for a historic debate on the Uniform Civil Code (UCC) Bill. Following a Business Advisory Committee meeting led by Speaker Rathindra Bose, the draft bill has been emailed to all MLAs ahead of Monday's session. While the ruling BJP, backed by Chief Minister Suvendu Adhikari, terms it a constitutional step toward equal rights, the West Bengal Congress chief Shubhankar Sarkar has vowed strict opposition, demanding dialogue with all communities.

#WestBengalUCC #UCCBillBengal #SuvenduAdhikari #Shubhankar Sarkar #RathindraBose #BengalPolitics2026

~PR.514~HT.408~GR.538~VG.HM~