Surprise Me!

भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट: पता चल गया कहां लगीं थी पांच गोलियां

2026-06-27 20 Dailymotion

बिहार के भोजपुर के भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर को लेकर प्रदेश की सियासत गर्म है. पूरे राज्य में हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है. इसी बीच उस एनकाउंटर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ गई. पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में साफ-साफ लिखा है कि भरत तिवारी को पांच गोलियां लगी थीं. पहली गोली बाईं जांघ के ऊपरी हिस्से में लगी. दूसरी बाईं जांघ के बीच के अंदरूनी हिस्से में लगी. तीसरी गोली दाईं जांघ के बीच के अंदरूनी हिस्से में लगी, जबकि चौथी गोली दाईं जांघ के बाहरी हिस्से के अंदरूनी हिस्से में लगी. पांचवीं गोली बाएं पैर के बीच के पिछले हिस्से में लगी. उधर, मृतक के परिजनों ने एनकाउंटर मामले की जांच पर सवाल उठाए हैं. मृतक की मां आशा देवी ने कहा कि उन्हें SP पर भरोसा नहीं है, क्योंकि उन्होंने ही एनकाउंटर का ऑर्डर दिया था. उन्होंने इंसाफ की गुहार लगाई है.  

अब आइये जानते हैं कि क्या है पूरा मामला? यह घटना 17 जून 2026 की है. भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौती गांव में ये एनकाउंटर हुआ, जिसमें भरत तिवारी की मौत हो गई.  परिजनों का आरोप है कि हथियार फेंकने के बाद पुलिस ने भरत को गोली मारी. मामले को लेकर काफी विवाद हुआ. इसके बाद एसडीपीओ और एसएचओ समेत 5 पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई.