Surprise Me!

महाराष्ट्र के भिवंडी में TET पेपर लीक का भंडाफोड़: दिल्ली-भिवंडी रैकेट का पर्दाफाश, 1.5 करोड़ रुपये के लेन-देन से पहले 3 गिरफ्तार

2026-06-27 6 Dailymotion

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी MAHA TET पेपर लीक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने परीक्षा के पर्चे के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई की है. पुलिस का दावा है कि TET के पेपर सेट का सौदा  1.5 करोड़ में हुआ था.  

पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, कैश और कल होने वाले TET एग्जाम के क्वेश्चन पेपर के चार सेट जब्त किए हैं. जब्त प्रश्न पत्र के वेरिफिकेशन से पता चला है कि ये सेट असली एग्जाम के सवालों से मिलते हैं. इस मामले में भिवंडी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है और पूरे मामले की जांच तेजी से शुरू कर दी गई है.  

शुरुआती जांच से ये साफ है कि इस रैकेट के तार दिल्ली से बिहार और हरियाणा तक फैले हैं. अब पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी भिवंडी में असल में किसके पास आए थे, क्या उनके संपर्क में कोई लोकल एजेंट या एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन हैं और क्या इस ट्रांजैक्शन के पीछे कोई बड़ा रैकेट काम कर रहा है. इस बीच घटना का संज्ञान लेते हुए महाराष्ट्र स्टेट एग्जामिनेशन काउंसिल ने रविवार को होने वाली TET परीक्षा टाल दी है. नई एग्जाम डेट जल्द ही अनाउंस की जाएगी. परीक्षा स्थगित होने से लाखों अभ्यर्थी प्रभावित हुए हैं. पेपर लीक होने से छात्रों में गुस्सा है.