Surprise Me!

जम्मू-कश्मीर राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग: करण सिंह बोले, केंद्र करे अपने वादे का सम्मान

2026-06-28 5 Dailymotion

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. करण सिंह ने जम्मू-कश्मीर राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को दोहराया है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को ऐसा करने के अपने वादे का सम्मान करना चाहिए.

श्रीनगर में एक अंतरधार्मिक संवाद कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने ये बात कही. साथ ही, उन्होंने अलग-अलग धार्मिक समुदायों के बीच बातचीत के जरिये सांप्रदायिक सद्भाव को मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया.  

जम्मू-कश्मीर राज्य का दर्जा बहाल करने के साथ साथ करण सिंह ने उर्दू को भी बढ़ावा देने की मांग की. उन्होंने कहा कि उर्दू विदेशी भाषा नहीं है और ये देश की साझा संस्कृति का हिस्सा है, लिहाजा इससे बचाना चाहिए.