Surprise Me!

सेशेल्स: विक्टोरिया में प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ बैठक, द्विपक्षीय महत्व के कई मुद्दों पर बात

2026-06-28 2 Dailymotion

तीन दिनों के आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे पीएम मोदी ने राजधानी विक्टोरिया में राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ बैठक की. बैठक में दोनों देशों के बीच आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर बातचीत हुई. इससे पहले हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी और एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मोदी का भव्य स्वागत किया. प्रधानमंत्री को औपचारिक ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ भी दिया गया. पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे पर बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग जमा थे. सभी ने पीएम का स्वागत किया. वहां लोगों ने कच्छ का नृत्य पेश किया. पीएम मोदी ने इसे एक शानदार शानदार सांस्कृतिक जुड़ाव बताया. उन्होंने कहा कि भारत के अलग-अलग हिस्सों की संस्कृति को हमारे प्रवासी समुदाय ने जिस तरह से संजोकर रखा है, वह तारीफ के काबिल है.

पौधारोपण कार्यक्रम के लिए वे राष्ट्रपति हर्मिनी के साथ सेशेल्स के राष्ट्रीय वनस्पति उद्यान भी गए. जहां उन्होंने विशालकाय अलडाबरा कछुओं को खाना खिलाया. राष्ट्रपति हर्मिनी के निमंत्रण पर राजकीय यात्रा पर गए पीएम मोदी बतौर विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय दिवस के गोल्डेन जुबिलीस समारोह में शामिल होंगे.