बॉलीवुड के पॉपुलर वेटरन एक्टर अनुपम खेर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी स्प्रिचुअल जर्नी की झलक को शेयर किया है। रविवार को उन्होंने कोलकाता के मशहूर कालीघाट काली मन्दिर में मां काली के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इस खास मौके की कुछ झलकियां उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर कीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर करीब 26 साल बाद बंगाली सिनेमा में वापसी कर रहे हैं और फिल्म 'शुरू थेके शुरू' से बतौर प्रोड्यूसर जुड़े हैं। इससे पहले वे साल 1999 में बंगाली फिल्म बारीवाली में नजर आए थे।