अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है...सूत्रों के मुताबिक, मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव को भी मंदिर की व्यवस्था से बाहर कर दिया गया है...जानकारी के मुताबिक चंपत राय के पास पूरे मंदिर की जिम्मेदारी थी...एक हफ्ते पहले सीएम योगी अयोध्या दौरे पर गए थे...उस वक्त चंपत को उनके दौरे से दूर रखा गया था, तभी से यह सुगबुगाहट थी कि उन्हें हटाया जा सकता है...सूत्रों के मुताबिक, अब ट्रस्ट का पुनर्गठन किया जाएगा...इस मामले पर संतों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इधर इस्तीफे हुए उधर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार को घेर लिया। अखिलेश यादव ने हमला बोलते हुए कहा कि सरकार और SIT पर सवाल खड़े किए, और कहा कि घटना से पूरा देश दुखी है।