Surprise Me!

'लव एंड वॉर' सेट हादसे को लेकर AICWA अध्यक्ष ने की सख्त एक्शन की मांग, Working Hours को लेकर भी जमकर भड़के!

2026-06-28 99 Dailymotion

मुंबई, महाराष्ट्र: AICWA अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने 'लव एंड वॉर' के सेट पर चंद्रधारी सिंह यादव की मौत पर गहरा दुख जताया और फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर 'देवदास' की शूटिंग के दौरान ही एसोसिएशन और सरकार ने संजय लीला भंसाली के खिलाफ सख्त कार्रवाई की होती, तो आज चंद्रधारी सिंह यादव ज़िंदा होते। सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने कहा कि निर्माता तकनीशियनों से गुलामों की तरह काम करवाते हैं। उन्हें न तो पर्याप्त सेफ्टी गियर दिए जाते हैं और न ही इंश्योरेंस जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। उन्होंने सरकार से अपील करते हुए कहा कि इस मामले में संजय लीला भंसाली के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।